KBC 13 के सेट पर सुनील शेट्टी ने किससे कर डाली अमिताभ बच्चन की तुलना, जो बिग बी ने एक्टर को बीच में ही टोक दिया – देखे विडीओ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी जगत के मशहूर गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। ये सीजन शुरू से ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। एक तरफ जहां आम लोगों की दिलचस्प कहानी दर्शकों तक पहुंच रही है तो वहीं हर शुक्रवार को एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इस शो में अब तक बहुत से सितारे आ चुके हैं। वहीं इस बार खास एपिसोड में जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी पहुंचे।दोनों ही सितारों ने बिग बी के साथ जमकर मस्ती की और 25 लाख रुपये भी जीते। इसके साथ ही शो में बहुत की दिलचस्प बातें भी हुईं जिनसे दर्शक अंजान थे। दरअसल सुनील शेट्टी ने ने अमिताभ बच्चन से कुछ ऐसा कह डाला, जिसपर सदी के महानायक ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई.

 

दरअसल, सुनील शेट्टी अपनी अमिताभ बच्चन के साथ हुई पहली मुलाकात का किस्सा शेयर कर रहे थे. सुनील शेट्टी काफी युवा थे, जब उनकी पहली मुलाकात अमिताभ बच्चन से हुई थी. ये उस समय की बात है, जब अमिताभ सुनील शेट्टी के घर के पास अपनी फिल्म डॉन की शूटिंग कर रहे थे. उन दिनों को याद करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा- फिल्म का क्रू आपसे मिलने नहीं दे रहा था. आपने उनसे कहा कि ‘बच्चों को क्यों रोक रहे हो? उन्हें आने दो.’

सुनील शेट्टी की किस बात पर अमिताभ बच्चन ने दर्ज कराई आपत्ति:-सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि हम 8 से 10 बच्चे थे, जो आपसे मिले थे. जब जाते जाते आपने मुझे अपना नंबर भी दिया था. सुनील शेट्टी की ये बात सुनकर कहा- तुमने कभी फोन नहीं किया? इस पर सुनील शेट्टी ने कहा- सर फोन नही किया, क्योंकि भगवान से बात तो कोई वैसे नहीं कर सकता. इस पर अमिताभ बच्चन थोड़े सीरियस होकर कहता है- ऐ… ऐसी थोड़ी न बात करते हैं.

इसके बाद फोन नंबर से जुड़ा एक किस्सा अमिताभ बच्चन ने भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि जैसे सड़क पर शूटिंग करते हैं तो कई बार लोग नंबर लेते हैं देते हैं. एक बार शूटिंग करते हुए एक आदमी ने कहा कि सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. ये मेरा नंबर है, प्लीज कभी फोन करना. तो हमने उससे वादा कर दिया था, तो एक दिन हमने उसे फोन लगाया और कहा कि अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं. उधर से आवाज आई- अरे जा ना क्यों खिंचाई कर रहा है. उस व्यक्ति को लगा कि ये कोई प्रैंक कर रहा है.

इस बीच जैकी श्रॉफ ने भी अमिताभ बच्चन से मुलाकात का एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन एक बार चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे, तो उन्होंने सोचा कि क्यों न उनका ऑटोग्राफ लिया जाए. जैकी अपना शूट खत्म करके अमिताभ से मिलने जा रहे थे कि तभी उनकी मुलाकात उनके बच्चों अभिषेक और श्वेता से हुई, जो उनसे उनका ऑटोग्राफ लेने आ रहे थे. इस पर जैकी ने कहा कि उस वक्त मुझे लगा कि मैं भी स्टार बन गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *