
अमिताभ बच्चन का मोस्ट पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का ये सीज़न (13वां) भी हर सीज़न की तरह काफी चर्चा में है। केबीसी 13 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि और शो को अपना पहला करोड़पति भी मिल गया है, वो भी एक महिला। 31 अगस्त को आगरा की हिमानी बुंदेला ने शानदार गेम खेलते हुए 1 करोड़ रुपए जीते, हालांकि 7 करोड़ के सवाल का उत्तर उन्हें नहीं पता था इसलिए उन्होंने गेम क्विट करने में ही समझदारी समझी और 1 करोड़ रुपए लेकर घर लौट गईं।
बता दें, 7 करोड़ के लिए जो सवाल हिमानी के सामने थे, उसका जवाब वह नहीं जानती थीं और न ही उनके पास कोई लाइफ लाइन थी. इसलिए उन्होंने बिना कोई जोखिम उठाए खेल को बीच में ही छोड़ दिया. तो आइए, अब आपको बता दें उस सवाल के बारे में, जिसका सही जवाब देकर हिमानी ने एक करोड़ रुपये जीत चुकी हैं.
7 करोड़ रुपये के लिए हिमानी बुंदेला से पूछा गया ये सवाल:-सवाल: डॉ. बी आर अम्बेडकर द्वारा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रस्तुत किए गए थीसिस का शिर्षक क्या था जिसके लिए उन्हें 1923 में डॉक्टर की उपाधि दी गई थी?
A. द वांट्स एंड मीन्स ऑफ इंडिया
B. द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी
C. नेशनल डिविडेंड ऑफ इंडिया
D. द लॉ एंड लॉयर्स
सही जवाब: ऑप्शन ‘B’ यानी ‘द प्रॉब्लम ऑफ द रूपी’
बता दें, हिमानी नेत्रहीन हैं, लेकिन उनके अंदर हौसलों की कमी बिलकुल भी नहीं है. वह एक जिंदादिल लड़की हैं और काफी बिंदास भी हैं. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठकर हिमानी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ एक करोड़ तक सभी सवालों के सही जवाब दिए.