
लुलु मॉल एक बार फिर चर्चा में है। केरल के कलामासेरी के मॉल में बुधवार को एक ‘महिला’ बुर्का पहनकर लेडिज टॉयलेट में पहुंची और वीडियो बनाने लगी। जब महिलाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत की जिसके बाद आरोपी ‘महिला’ को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ कि आरोपी महिला नहीं बल्कि पुरुष है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Kerala techie arrested for planting camera in Kochi mall's women's bathroom
Police arrested Abhimanyu (23) for trying to place a camera in the washroom of Lulu Mall, Kochi, Kerala
The mobile camera was placed inside the washroom after wearing a Burqa. pic.twitter.com/oJ39qEGfzC
— زماں (@Delhiite_) August 17, 2023
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 23 साल के अभिमन्यु के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे दो हफ्ते के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया मामला
पुलिस ने बताया कि आरोपी इंफोपार्क स्थित एक आईटी फर्म में काम करता है। वह बुर्का पहनकर मॉल में महिलाओं के वॉशरूम में घुस गया था। उसने एक बॉक्स में मोबाइल रखा और उसे रिकॉर्डिंग मोड पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कैमरे के सामने उसने बॉक्स में सुराख किया था जिससे रिकॉर्डिंग हो सके।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान एक महिला को शक हुआ, तो उसने सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क किया। जब बुर्का वाली ‘महिला’ को पकड़ा गया तो पता चला कि वह महिला नहीं पुरुष है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 (C) और 419 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 66 E के तहत मामला दर्ज किया गया है।