ड्रग्स केस में नाम आने के बाद मेकर्स ने भारती सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता?कीकू शारदा ने बताई सच्चाई

टीवी जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों विवादों के घेरे में काफी बुरी तरह से फंस गई है। दरअसल भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष लंबाचिया को हाल ही में घर से गंजा बरामद होने पर एनसीबी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया था। हालांकि दोनों को एक दिन बाद जमानत मिल गई थी,मगर भारती के फैंस इस बात से उनसे काफी ज्यादा खफा हैं। ऐसे में भारती को लेकर एक खबर सामने आ रही है।

खबरों की मानें तो भारती के हाथ से कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ शो जा सकता है। आपको बता दें भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ का एक अहम हिस्सा हैं, फैंस उनकी कॉमेडी को काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन स्पॉटब्वॉय की एक खबर में कहा गया है कि एक्ट्रेस का शो से पत्ता साफ हो सकता है, मेकर्स उन्हें शो से बाहर कर सकते हैं। अब अगर ऐसा होता है तो उनके फैंस के लिए ये जरूर मायूस करने वाली खबर होगी।

इस मामले पर अब तक न तो भारती और न ही कपिल शर्मा की तरफ से कोई बयान आया है। लेकिन भारती के को स्टार कीकू शरदा ने ज़रूर इस मामले पर रिएक्ट किया है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कीकू ने कहा, ‘हमने कल शूट किया और भारती शूट के दौरान वहां मौजूद नहीं थी, लेकिन ये काफी नॉर्मल बात है। वो हमारे साथ हर एपिसोड के लिए शूट नहीं करती हैं। बल्कि, मैंने तो यहां ऐसी कोई बातचीत नहीं सुनी कि भारती शो को अलविदा कह रही हैं। बस वो कल शूट में मौजूद नहीं थी, इसके अलावा कोई और बात नहीं है’।

आपको बता दें कि भारती सिंह के घर पर हाल ही में एनसीबी ने छापा मारा था। इस दौरान एनसीबी अफसरों को उनके घर से गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद भारती और हर्ष को पूछताछ के लिए समन जारी किया। पूछताछ में कपल ने गांजा लेने की बात कबूली, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अगले दिन दोनों के ज़मानत मिल गई, लेकिन इस वजह से भारती को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *