किम कर्दाशियां और कान्ये वेस्ट का शादी के सात साल बाद होगा तलाक, कोर्ट में दाखिल की अर्जी

अमेरिका की मशहूर टीवी रिऐलिटी स्टार किम कार्दशियन ने अपने पति रैपर कान्ये वेस्ट से शादी के 7 साल बाद तलाक अर्जी दाखिल की है। पिछले काफी दिनों से इन दोनों के तलाक की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब इस खबर की पुष्टि हो चुकी है. किम कार्दशियन  ने अपनी तलाक अर्जी में 4 बच्चों की जॉइंट कस्टडी की डिमांड भी की है. कार्दशियन के प्रचारक ने तलाक दाखिल करने की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी.

किम कार्दशियन  और कान्ये वेस्ट पिछले कई दिनों से अलग रह रहे थे. दोनों से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी थी कि किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट के बीच लंबे समय से चीजें ठीक नहीं चल रही थीं.बता दें कि किम कार्दशियन  और कान्ये वेस्ट  ने साल 2014 में इटली में शादी की थी. उनके चार बच्चे भी हैं, जिसमें बड़ी बेटी का नाम नॉर्थ, बड़े बेटे का नाम सैंट, छोटी बेटी का नाम शिकागो और बेटे का नाम साम है. कान्ये वेस्ट के साथ किम कार्दशियन का यह तीसरा तलाक होगा. इससे पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमॉन थोमास और क्रिल हम्फ्रीज से भी तलाक ले चुकी हैं. किम कार्दशियन जहां एक मॉडल, बिजनेसवुमन, प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस हैं तो वहीं उनके पति कान्ये वेस्ट एक मशहूर रैपर हैं. कान्ये वेस्ट को उनके हिप हॉप म्यूजिक के लिए खूब जाना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *