
आमिर खान ने शादी के 15 साल बाद सबको ये बता कर चौंका दिया कि वो अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने जहां सनसनी मचा दी वहीं सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को इसका कारण बता ट्रोल करने लगे। फतिमा सना शेख वहीं है जो साल 2016 की फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म सना ने आमिर की बेटी का किरदार निभाया था। ‘दंगल’ की सक्सेस को देखते हुए फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ साइन की। ये पहली बार नहीं था, जब दोनों का नाम साथ जोड़ा गया हो, इससे पहले भी जब दोनों की रोमांस की खबरें फैली थी, तब एक्ट्रेस ने दोनों के रिश्ते के बारे में चुप्पी तोड़ी थी.
आमिर खान और किरण राव का 15 साल का रिश्ता क्यों टूट गया, ये कोई नहीं जानता. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को ऐसा लगता है कि दोनों के बीच में ‘वो’ बनकर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एंट्री ली है. ऐसी चर्चा है कि फातिमा और आमिर ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ से करीब आए. दोनों की बीच की ‘खिचड़ी’ जब अफवाह बनने लगी थी तो किरण इन सब बातों से काफी परेशान थीं. इन अफवाहों के बाद ही फातिमा ने पहली बार इन मामले पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में इन सब पर बात की थी.
इस इंटरव्यू में फातिमा ने कहा था, ‘पहले मुझे ये बातें परेशान करती थीं, जिससे मैं प्रभावित होती थी. मुझे बुरा लगता था. क्योंकि मैंने कभी भी इतने बड़े स्तर पर इस तरह की किसी भी चीज का सामना नहीं किया है. अजनबियों का एक झुंड, जिनसे मैं कभी नहीं मिली, मेरे बारे में बातें लिख रहे हैं. वे यह भी नहीं जानते कि इसमें कोई सच्चाई है या नहीं. लोगों की इन बातों को पढ़ने वाले लोग मानते हैं कि मैं अच्छी इंसान नहीं हूं. मैं दुखी होती थी और सोचती थी कि लोग गलत बात न करें, लेकिन इतनी बातों को सुनने के बाद मैंने इसे नजरअंदाज करना सीख लिया है, लेकिन ये भी सच है, कुछ दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं प्रभावित हो जाती हूं.’
आमिर और किरण साल 2002 से एक दूसरे को जानते हैं. उन्होंने साल 2005 में शादी की थी. दोनों का साथ 15 सालों तक रहा. सरोगेसी की मदद से आमिर और किरण ने साल 2011 में बेटे आजाद का स्वागत किया था. किरण से पहले आमिर खान ने रीना दत्ता से शादी की थी.