Kriti Sanon ने दुल्हन के लिबास में लगाए चार-चांद , मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन की तस्वीरें आईं सामने, देखे तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से हैं जिन्होंने काफी कम समय में ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली. आज कृति के चाहने वाले सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद हैं. लोग कृति के अभिनय ही नहीं, उनकी हर अदा के भी दीवाने हैं. हालांकि, इस बार कृति का ब्राइडल लुक काफी वायरल हो रहा है.

                                                                             

बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी हुई कृति की इन तस्वीरों को देखकर कयास लगा सकता है कि कृति ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. दरअसल इंडिया काउचर वीक 2021 में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा  ने अपने नए कलेक्शन ‘नूरियत’ को प्रेजेंट किया है. इस खूबसूरत कलेक्शन के लिए कृति दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं.

                                                                             

सोशल मीडिया पर छा गईं कृति की ये तस्वीरें
कृति सेनन  की दुल्हन की तरह सजी हुई तस्वीरों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में कृति सेनन के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का हैवी लहंगा कैरी किया हुआ है. लहंगे में गोल्ड ज़रदोज़ी की बेहतरीन हैवी एंब्रॉयडरी की गई है, जो लहंगे की खूबसूरती पर चार चांद लगाती हुई नजर आ रही है. लहंगे के साथ कृति डिजाइनर ब्लाउज पहना है. दुल्हन के गेटअप में कृति बिल्कुल किसी अपसरा की तरह लग रही हैं. इस आउटफिट के साथ ही उन्होंने न्यूज मेकअप किया है. माथे पर वाइट स्टोन बिंदी और उसके आसपास रेड कलर की बिंदी उन पर खूब जच रही है. बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह कृति को इन तस्वीरों में एलिगेंट मांग टीका, नथ और हेवी नेकलेस पहने हुए देखा जा सकता है. इसी के साथ हाथों में लाल चूड़ा उनके पूरे लुक को कंपलीमेंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. यकीनन दुल्हन के लिबास में कृति सेनन की खूबसूरती निखर कर सामने आई है.

मनीष मल्होत्रा ने बताया खास
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा  ने अपने नए कलेक्शन की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सदियों पुरानी ज़रदोजी पीढ़ी दर पीढ़ी पसंद की जा रही है. ये पवित्र निरंतरता का प्रतीक है, ज़रदोजी का काम अपनी आधुनिकता के साथ हमारी इस दुल्हन की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *