पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, केएल राहुल अपेंडिक्स की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती, होगी सर्जरी

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनके एपेंडिसाइटिस से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। पंजाब किंग्स ने अपने ट्विटर आकउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करके केएल राहुल के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी है और साथ ही बताया है कि उनकी सर्जरी होगी। पंजाब किंग्स को आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 का 29वां मुकाबला खेलना था।

फ्रेंचाइजी के मुताबिक, राहुल ने बीती रात पेट में तकलीफ की शिकायत की थी, जिसके बाद उनके टेस्ट कराए गए और उसमें एपेंडिसाइटिस की परेशानी सामने आई, जिसे दूर करने के लिए सर्जरी की जरूरत है.

मौजूदा सीजन की बात की जाए तो अब तक केएल राहुल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. ऑरैंप कैंप उन्हीं के पास है. केएल राहुल ने 7 पारियों में 66 की औसत से 331 रन बनाए हैं. 4 अर्धशतक लगाए हैं. नाबाद 91 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. स्ट्राइक रेट 136 का है. पिछले सीजन में भी राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया था और सबसे ज्यादा 670 रन बनाए थे.

7 में से 3 मैच जीते हैं:-पंजाब किंग्स के मौजूदा सीजन की बाए की जाए तो टीम ने 7 में से 3 मैच जीते हैं. 4 में हार मिली है. टीम की बल्लेबाज अब तक अच्छी रही है. लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है. अब केएल राहुल के बाहर होने से टीम की बल्लेबाजी पर भी असर होगा. टीम के लिए यह बड़ा झटका है. उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम की कमान दी  है. पिछले मैच में चोट के कारण मयंक अग्रवाल नहीं उतरे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *