
स्कॉटलैंड के खिलाफ केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 50 रन बनाए.रोहित शर्मा और केएल राहुल ने मिलकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर भारत को जीत 6.3 ओवर्स में ही दिला दी. भारत ने सेमिफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखा है.
इस मैच के ठीक बाद क्रिकेटर केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी के लिए प्यार का इजहार किया है. केएल राहुल ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है. इसके बाद से ही इस रिलेशनशिप की बात वायरल हो रही है.

क्रिकेटर ने फैंस को दिया सरप्राइज
फैंस को केएल राहुल का यह पोस्ट काफी पसंद आ रहा है. स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी के केएल राहुल ने अपने फैंस को काफी खुश कर दिया. इसके बाद प्यार का इजहार कर राहुल ने फैंस को सरप्राइज दिया.
केएल राहुल ने तस्वीर शेयर कर ये लिखा…
आथिया के बर्थडे पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर केएल राहुल ने जन्मदिन की बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया है. तस्वीर को पोस्ट करते हुए राहुल ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे माय लव.’
लाखों लोगों ने तस्वीर को किया लाइक
इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. फैंस इस तस्वीर पर हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन भी दे रहे हैं. इसके अलावा, कई सारे यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं. बता दें कि अब तक 17 लाख से अधिक लोग इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को लाइक कर चुके हैं.