WhatsApp का नया फीचर, फालतू मैसेज अब नहीं करेंगे परेशान, बिना ब्लॉक किये मिलेगा छुटकारा

व्हाट्सऐप पर नया अपडेट एक नया फीचर Always Mute लेकर आया है. एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर आया यह नया फीचर ग्रुप्स या चैट्स के नोटिफिकेशंस हमेशा के लिए म्यूट करने का ऑप्शन देता है.व्हाट्सऐप का नया फीचर Always Mute ऐसे यूजर्स को सहूलियत देनेवाला होगा, जो व्हाट्सऐप पर ऐसे ग्रुप्स में होते हैं, जिनका मेंबर होना उनकी मजबूरी होती है. ये फैमिली ग्रुप्स हो सकते हैं और ऑफिशियल ग्रुप्स भी. इन ग्रुप्स में आनेवाले फालतू के मेसेजेज परेशान डिस्टर्ब करते हैं, लेकिन अब इनसे छुटकारा पाना आसान हो गया है. WhatsApp की तरफ से Always Mute फीचर को रोलआउट कर दिया गया है.

हमेशा के लिए कर पाएंगे म्यूट:-WhatsApp पर अभी तक म्यूट करने के तीन 8 Hours, 1 Week और 1 year ऑप्शन मिलते थे। लेकिन अब कंपनी ने 1 Year ऑप्शन की जगह Always Mute फीचर को लाइव कर दिया है। इससे अब WhatsApp यूजर्स को हर साल ग्रुप को म्यूट नही करना पड़ेगा। आप किसी भी ग्रुप या फिर यूजर को हमेशा के लिए म्यूट कर पाएंगे। कंपनी ने Twitter फीड के जरिए इसकी जानकारी उपलब्ध करायी है।

कैसे करें ग्रुप को म्यूट:-WhatsApp पर किसी ग्रुप या फिर कॉन्टैक्ट पर्सन के अकाउंट को म्यूट करना काफी आसानी है। WhatsApp का Alwasy Mute फीचर एंड्राइड के साथ iOS यूजर्स के लिए भी होगा।

(1)सबसे पहले यूजर्स को म्यूट करने वाले ग्रुप को ओपन करना होगा।
(2)इस ग्रुप के ऊपर साइड दाहिने तरफ तीन डाटेड लाइन दिखेंगी, जिस पर यूजर्स को क्लिक करना होगा।
(3)इस पर क्लिक करते ही Mute ऑप्शन दिकेगा, जहां क्लिक करना होगा।
(4)क्लिक करते ही तीन ऑप्शन 8 Hours, 1 Week और Always दिखेंगे।
(5)Always पर क्लिक करके Ok करने पर ग्रुप हमेशा के लिए म्यूट हो जाएगा।

ऐप को करें अपडेट:-किसी ग्रुप को अनम्यूट करने का प्रोसेस भी इसी समान है। इसमें म्यूट की जगह UnMute ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। WhatsApp की तरफ से इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी आपको Always Mute फीचर नही दिख रहा है, तो सबसे पहले आपको अपना WhatsApp ऐप को Google Play Store या Apple App store से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको Always Mute ऑप्शन दिख जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *