IPL 2023 Schedule : इस तारीख से शुरू होगा आईपीएल का रोमांच, जानिए पहले दिन किन टीमों के बीच मुकाबला

अगले महीने शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी हो गया है. मार्च 31 को पहला मैच खेला जाएगा. करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों को काफी दिन से बेसब्री से शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे. और अब बीसीसीआई के शेड्यूल जारी करने के साथ ही आईपीएल ने एक तरह से अपने आगाज की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है. शुक्रवार (17 फरवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पहला मैच 31 मार्च को गत विजेता गुजरात टाइटंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। इसका मतलब है कि युवा स्टार हार्दिक पांड्या के सामने पहले ही मैच में अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की चुनौती होगी।टूर्नामेंट के दूसरे दिन पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स भिड़ेंगे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा. दो अप्रैल को डबल हेडर होगा. इस दिन राजस्थान का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *