पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया ऐलान, तो सोनू सूद बोले..

देश भर के किसानों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए लागू किए गए नए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। पीएम मोदी के इस फैसले के बाद नेता, अभिनेता और देश की जानी- मानी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रहे रहे हैं। जरूरतमंदों के मसीहा बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद ने भी पीएम मोदी के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्होंने एक के बाद के एक लगातार दो ट्वीट किए.

सोनू सूद ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है: “यह शानदार खबर है. “मोदी जी का धन्यवाद, जिन्होंने विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लिया. किसानों का शुक्रिया जिन्होंने शांति से विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया. उम्मीद है अब आप खुशी खुशी अपने परिवार के पास गुरु पर्व के मौके पर वापस लौटेंगे.”

सोनू सूद ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है: “किसान वापिस अपने खेतों में आयेंगे, देश के खेत फिर से लहराएंगे. धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी, इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश पूरब और भी ऐतिहासिक हो गया. जय जवान जय किसान.”

बता दें कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से और पवित्र हृदय से कहना चाहता हूं कि शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी, जिसके कारण दिये के प्रकाश जैसा सत्य कुछ किसान भाइयों को हम समझा नहीं पाए हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *