Sooryavanshi Box office collection Day 1: अक्षय और कैटरीना की फिल्म ने किया धमाका, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म मार्च 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे लगातार टाला जा रहा था। मुंबई में सिनेमाघरों के खुलने के साथ ही फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। अब जिस तरह ‘सूर्यवंशी’ को लेकर दर्शकों ने प्रतिक्रिया दी है उसके बाद तो यही लग रहा है कि निर्देशक रोहित शेट्टी को इससे अच्छा दिवाली का तोहफा नहीं मिल सकता था।

‘सूर्यवंशी’ ने एक बार फिर से सिनेमाघरों में रौनक लौटा दी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया है।गौरतलब है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को देशभर में 4000 से भी ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. वहीं दुनियाभर में यह फिल्म 5200 स्क्रीन पर रिलीज की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के साथ हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में अभी थियेटरों पर लगी हुई कुछ पाबंदियों की वजह से फिल्म का कलेक्शन कम रह गया है. हालांकि, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में स्क्रीन पर रिलीज होने की वजह से फिल्म को और फायदा मिलने की उम्मीद है. बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी के प्रदर्शन को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि सूर्यवंशी इंडस्ट्री को महामारी से पहले वाली स्थिति में लगभग 80 फीसदी तक लाने में कामयाब हो गई है.

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में मुख्य भूमिकाओं में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं. साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह फिल्म में कैमियो करते हुए दिखे हैं. इन सभी के अलावा गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जावेद जाफरी, कुमुद मिश्रा, निकेतन धीर, अभिमन्यु सिंह, राजेंद्र गुप्ता और सिकंदर खेर की भी फिल्म में अहम भूमिकाएं हैं. अक्षय कुमार ने सूर्यवंशी में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, जो कि आतंकवादियों के समूह के मुंबई पर हमला करने के मंसूबों को नाकाम करने का प्रयास करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *