Bank Holidays: सितंबर में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें ये जरूरी लिस्ट

आज के डिजिटल युग में काफी कुछ ऑनलाइन हो गया है. बैंक से जुड़े बहुत सारे काम ऑनलाइन हो गए हैं. मोबाइल बैंकिंग की सुविधा ने काफी कुछ आसान कर दिया है. बावजूद इसके बैंक से जुड़े बहुत सारे काम ऐसे हैं, जिनके लिए ब्रांच जाना जरूरी होता है. चेक क्लियरेंस, लोन, डिमांड ड्राफ्ट जैसी सेवाओं के लिए ब्रांच जाना होता है.

ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी रखनी होती है. कहीं ऐसा न हो कि आप किसी काम से निकलें और बैंक उस दिन बंद हो. ऐसे में आपको वापस लौटना पड़ सकता है. यहां हम आपको बैंकों के हॉलीडे की पूरी लिस्‍ट उपलब्ध करा रहे हैं. ऐसे में आप समय रहते अपने काम निपटा सकते हैं. हर महीने की तरह, भारतीय रिजर्व बैंक  द्वारा दी जाने वाली छुट्टियों के अनुसार, सितंबर माह में कुछ विशेष अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे.

सभी राज्यों के लिए अलग-अलग नियम:-RBI की बेवसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट  के अनुसार, सितंबर में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल है. बता दें कि RBI की वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट में कुछ ऐसी छुट्टियां होती हैं जो स्थानीय राज्य स्तर पर ही प्रभावी होती हैं. यह छुट्टी सभी राज्‍यों में नहीं रहेगी क्‍योंकि कुछ त्‍योहार या उत्‍सव पूरे देश में एक साथ नहीं मनाए जाते हैं.

यहां देखें, बैंक हॉलिडे  की लिस्ट->> 5 सितंबर – रविवार
>> 8 सितंबर – श्रीमंत शंकरदेवा तिथि (गुवाहाटी)
>> 9 सितंबर – तीज हरितालिका (गंगटोक)
>> 10 सितंबर – गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/विनायक चतुर्थी/वरसिद्धि विनायक व्रत (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी)
>> 11 सितंबर – महीने का दूसरा शनिवार/गणेश चतुर्थी दूसरा दिन (पणजी)
>> 12 सितंबर – रविवार
>> 17 सितंबर – कर्मा पूजा (रांची)
>> 19 सितंबर – रविवार
>> 20 सितंबर – इंद्रजात्रा (गंगटोक)
>> 21 सितंबर – श्री नारायण गुरू समाधी दिवस (कोची, तिरुवंतपुरम)
>> 25 सितंबर – महीने का चौथा शनिवार
>> 26 सितंबर- रविवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *