The Kerala Story Box Office Collection Day 6: विवाद का नहीं पड़ रहा ‘द केरल स्टोरी’ की कमाई पर असर,छठे दिन भी कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) ने कई विवादों में घिरने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी। अब इसे रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।आइए आपको बताते हैं द केरल स्टोरी ने छह दिनों में कितनी कमाई कर ली है।

सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, द केरल स्टोरी ने 12 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म 68.86 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं दर्शकों का कहना है कि दो-तीन दिनों की कमाई के साथ फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर लेगी, जो कि द केरल स्टोरी की टीम के लिए खुशी की बात है.

कमाई की बात करें तो पहले दिन 8.03 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 11.22 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़ और पांचवे दिन 11.14 करोड़ की कमाई कर ली थी, जो कि किसी का भाई किसी की जान से ज्यादा थी.

बता दें, बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी के अलावा सलमान खान की मल्टी स्टारर किसी का भाई किसी की जान और ऐश्वर्या राय की पोन्नियिन सेल्वन की भी कमाई जारी है. हालांकि वीकडेज पर इन फिल्मों की कमाई कम देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *