भारत में मिले ओमिक्रॉन के नए सब-वैरिएंट BA.2.75 को लेकर WHO ने कही ये बात

कोरोना वायरस को लेकर एक नई चिंता सामने आई है। भारत जैसे देशों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट(Omicron variant) का एक नया उपवंश BA.2.75 (sub-lineage BA.2.75) सामने आया है और विश्व स्वास्थ्य संगठन इस पर नजर रख रहा है. यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस एदनम गेब्रेयेसस ने कहा. उन्होंने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पिछले 2 सप्ताह में कोविड-19 के मामलों में ग्लोबल स्तर पर करीब 30 फीसदी का इजाफा हुआ है. WHO के छह उप-क्षेत्रों में से चार में पिछले सप्ताह मामलों में वृद्धि देखी गई है. यूरोप और अमेरिका में BA.4 और BA.5 के मामले हैं. भारत जैसे देशों में BA.2.75 के एक नए सब वैरिएंट का भी पता चला है. उस पर हम नजर बनाए हुए हैं.’

ओमिक्रॉन के संभावित सब-वैरिएंट BA.2.75 के पता लगने पर WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि एक सब-वैरिएंट सामने आया है, जिसका नाम BA.2.75 दिया गया है. यह पहली बार भारत में सामने आया, उसके बाद 10 अन्य देशों में मिला.

साथ ही उन्होंने इस सब-वैरिएंट के एनालिसिस के बारे में कहा कि अभी इसके हमें इंतजार करना होगा. डब्ल्यूएचओ इसे ट्रैक कर रहा है और WHO तकनीकी सलाहकार समूह SARS-CoV-2 वायरस इवोल्यूशन (TAG-VE) लगातार दुनिया भर के डेटा को देख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *