
प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक और इंडसएंड बैंक (IndusInd Bank) का अधिग्रहण कर सकता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्लूमबर्ग ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक पूरे स्टॉक का अधिग्रहण कर सकती है। साथ ही ब्लूमबर्ग ने कहा कि यूके में रहने वाले हिंदुजा परिवार के चार भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद ही ये बेचने की चर्चा सामने आई है।लेकिन इंडसइंड बैंक के प्रमोटर कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IIHL) इस बात का खंडन किया है. IIHL ने बताया कि फिलहाल कंपनी का इस तरह का कोई प्लान नहीं है.
कितना है IndusInd Bank का मार्केट कैप:-अंग्रेजी अखबर दा टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, IndusInd प्रमोटर्स के पास इस समय IndusInd Bank में 15 फीसदी से कम हिस्सेदारी हैं. इसके अलावा बकाया की 85 फीसदी हिस्सेदारी थोक संस्थागत निवेशकों के पास है. बता दें इस समय बाजार में बैंक के शेयर की कीमत 60 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 607 रुपए से भी ज्यादा है. इसके अलावा बैंक का मार्केट कैप 46,000 करोड़ रुपए के करीब है.
जानिए मर्जर के बाद किसकी बढ़ेगी हिस्सेदारी:-इसके अलावा अगर हम कोटक बैंक की बात करें तो ये इस समय बाजार में करीर 52 हफ्तों के हाई से करीब 20 फीसदी नीचे है. वहीं, इसका मार्केट कैप करीह 2.7 लाख करोड़ रुपए है. बता दें अगर इस समय मौजूदा कीमतों पर दोनों बैंका का मर्जर होता है तो हिंदुजा प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 2 फीसदी बढ़ जाएगी.
लॉकडाउन में गिरी हिस्सेदारी:-बता दें अगर इन दोनों बैंकों का मर्जर होता है तो कोटक और इंडसइंड बैंक के बीच एक बैंकिंग सौदा किया जाएगा क्योंकि इस समय बाजार में कोटक बैंक के पास मजबूत पूंजी और एक अच्छी संपत्ति है. बता दें लॉकडाउन के बीच 7,442 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली के बाद प्रोमोटर उदय कोटक की हिस्सेदारी लगभग 26 फीसदी तक गिर गई है.
कोटक महिंद्रा ग्रुप के चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर (CCO) रोहित राव ने इस पर कोई बयान देने से मना कर दिया है। इसके अलावा मॉरीशस बेस्ड कंपनी IIHL ने बयान जारी कर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट को अफवाह और गलत बताया है।
RBI ने लगाई थी पेनाल्टी:-आपको बता दें हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इंडसइंड बैंक पर 4.5 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई थी. बैंक ने आरबीआई के कुछ निर्देशों का पालन नहीं किया था. आरबीआई ने हालांकि कहा कि बैंक और ग्राहक के बीच हुए किसी भी ट्र्रांजेक्शन या एग्रीमेंट की वैधता पहले की तरह ही रखा था.