
इंदौर की परदेशीपुरा पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी शेयर मार्केट में निवेश कराता है। यहीं से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद साथियों की मदद से उसने ठगी की।

परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक, अखिलेश शर्मा निवासी न्यू पंचशील नगर की शिकायत पर हर्ष सोलंकी, साहिल नागवंशी, शीतल मोटघरे और हर्षिता इटवाल पर फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अखिलेश की नाश्ते की दुकान है। उससे दो साल पहले हर्ष सोलंकी की पाटनीपुरा पर पहचान हुई। उसने शेयर मार्केट में निवेश को लेकर प्लान बताया। हर्ष ने इस दौरान मार्केट में निवेश करने के नाम पर अलग-अलग तारीखों में रुपए लिए।

जो अखिलेश ने पेटीएम पर ट्रांसफर किए। लेकिन बाद में पता चला कि हर्ष ने वह रुपए शेयर मार्केट में निवेश नहीं किए। न ही वापस किए। अखिलेश ने पुलिस को बताया कि हर्ष ने शेयर मार्केट में डीमेट अकांउट खोलने की बात कही। उससे पूरे डॉक्यूमेंट भी लिए। लेकिन डीमेट अकांउट नही खोला। इसके बाद हर्ष से रुपए मांगे तो वह आनाकानी करने लगा।
आरोप ने पाटनीपुरा में एक आफिस खोला है। जिसमें युवक युवतियों को बैठाकर ट्रेंडिंग के नाम पर कॉलिंग कर उनसे ठगी करता है। उक्त कंपनी में अखिलेश के पता करने पर कई लोगों से ठगी की जानकारी मिली। इसके बाद अखिलेश ने थाने जाकर मामले में केस दर्ज कराया है।