Video: शर्मनाक! कार में पड़े शव से कागजों पर अंगूठा लगवा रहा था वकील, वीडियो हो रहा है वायरल – आप भी देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के आगरा से मानवता को शर्मसार और कानून की धज्जियां उड़ाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने से खलबली मच गई है. ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वायरल वीडियो में एक वकील को कार में पड़े शव से कागज पर अंगूठा लेते हुए देखा गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. ये बेहद शर्मनाक वीडियो है जो ऑनलाइन सामने आया है जिसे देखकर आपके होश उड़ जायेंगे और आंखे नम होने के साथ ही साथ ऐसा घृणित काम करने वाले लोगों पर गुस्सा भी आएगी.

 

ट्विटर पर एक चौंका देने वाला वीडियो वायरल (Twitter Viral Video) हुआ है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं. वीडियो में एक कार के अंदर की पीछे वाली सीट पर एक शव पड़ा हुआ नजर आ रहा है जो एक बुजुर्ग महिला का है और कार के गेट पर एक तथाकथित वकील खड़ा नजर आता है और उसके साथ पीछे दो लोग भी खड़े दिखाई देते है जो संभवत मृतक के घरवाले हैं. ये वकील इस शव से कुछ कागजों पर अंगूठा लगवा रहा है. इस शर्मनाक वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं.

शव से कागजों पर लगवाया गया अंगूठा:-वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा का बताया जा रहा है. ट्विटर कर ये वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है और उन्होंने भड़कते हुए यूपी पुलिस को टैग करके इस पूरी घटना पर जवाब मांगा है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक उत्तर प्रदेश पुलिस और आगरा पुलिस की ओर से इस वीडियो पर अभी कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है.

यूजर्स का फूटा गुस्सा:-ये शर्मनाक वायरल वीडियो आगरा के सेवला जाट का बताया जा रहा है, जिसमें आपने देखा कि कैसे एक वकील एक मृतक वृद्धा से उनकी संपतियां लेने के लिए उनके शव से अंगूठा लगवा रहा है. वीडियो देखकर यूजर्स ने इन अमानवीय लोगों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही है और वहीं कई यूजर्स ने इस तथकथित वकील का लाइसेंस रद्द किए जाने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *