ऑनलाइन सुनवाई के दौरान बीयर पीते दिखे वकील।

हाई कोर्ट के जस्टिस सुपेहिया ने कहा, “सोशल मीडिया पर वायरल हाई कोर्ट की कार्यवाही का एक वीडियो क्लिप फोन पर बात करने और सुनवाई में भाग लेने के दौरान बीयर मग में ड्रिंक लेने के उनके अपमानजनक व्यवहार को दर्शाता है.”

सीनियर एडवोकेट भास्कर तन्ना वर्चुअल हियरिंग के दौरान पिया बीयर

गुजरात हाई कोर्ट (Gujarat High Court) में मंगलवार को सुनवाई चल रही थी और एडवोकेट भास्कर तन्ना वर्चुअली हियरिंग ज्वाइन किए हुए थे. इस दौरान उनका लाइव वीडियो चैट का ऑप्शन खुला हुआ था और उन्होंने इस दौरान बीयर पीने के साथ फोन पर बातचीत भी की. कोर्ट ने इसे ‘अपमानजनक और भयावह’ आचरण करार देते हुए स्वतः संज्ञान लिया और अवमानना ​​कार्यवाही शुरू की.

जस्टिस एएस सुपेहिया और जस्टिस आरटी वच्छानी की बेंच ने कहा कि भास्कर तन्ना के आचरण की वजह से उनके सीनियर वकील की उपाधि वापस ले ली जानी चाहिए, लेकिन मामले की सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई करने का फैसला किया.

यह घटना 25 जून को जस्टिस संदीप भट्ट की बेंच के द्वारा सुनवाई करते वक्त हुई और इसके बाद एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *