दिवाली पर होगा ‘लक्ष्मी बम’ का धमाका, अक्षय कुमार ने शेयर किया पहला टीज़र

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इस टीजर में अक्षय कुमार का अंदाज देखने लायक है. अक्षय कुमार ने लक्ष्मी बम का टीजर अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. खास बात तो यह है की इंस्टाग्राम पर ही इस टीजर को अब तक 9 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस टीजर को शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने बताया कि फिल्म दिवाली के मौके पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.
अक्षय कुमार  की फिल्म लक्ष्मी बम  के टीजर में नजर आ रहा है कि कैसे वह लक्ष्मण से लक्ष्मी का रूप धारण करते हैं. टीजर में अक्षय कुमार का अंदाज देख कोई भी हैरान रह जाएगा. बता दें कि लक्ष्मी बम फिल्म इसी साल 9 नवंबर को रिलीज होगी. इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “इस दिवाली आपके घरों में ‘लक्ष्मी’ के साथ एक धमाकेदार ‘बम’ भी आएगा. आ रही है लक्ष्मी बम 9 नवंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर. धमाकेदार सफर के लिए तैयार हो जाइये, क्योंकि यह दिवाली लक्ष्मी बम वाली.”

लक्ष्मी बम की रिलीज़ डेट साफ़ ना होने की वजह से ऐसी अफ़वाहें भी आयीं कि सिनेमाघर खुलने के बाद इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि लक्ष्मी बम 9 सितम्बर को अक्षय कुमार के जन्मदिन पर रिलीज़ होगी। तारीख़ वही है, मगर महीना बदल गया है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर भी इसके रिलीज़ होने की चर्चा ख़बरों में रही थी।

अगर कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघर बंद नहीं होते तो फ़िल्म इस साल ईद पर रिलीज़ हो गयी होती और सलमान ख़ान की राधे से टक्कर लेती। लक्ष्मी बम कथित तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली सबसे महंगी फ़िल्म है। रिपोर्ट्स आयी थीं कि फ़िल्म की डिज़्नी के साथ 125 करोड़ में डील हुई है।

हॉरर कॉमेडी लक्ष्मी बम तमिल ब्लॉबस्टर ‘मुनि 2- कंचना’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसे राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है। उन्होंने ही तमिल फ़िल्म को भी निर्देशित किया था। राघव का यह हिंदी सिनेमा में डेब्यू है। फ़िल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं, जो अक्षय के साथ गुड न्यूज़ में काम कर चुकी हैं। इनके अलावा तुषार कपूर, शरद केलकर अश्विनी कालसेकर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *