तेंदुए ने मचाया तहलका, गली में लगा रहा था दौड़, पीछे-पीछे भाग रहे थे लोग और फिर… – देखें Video

तेंदुआ  एक ऐसा जानवर है, जो बहुत ही शर्मिला होता है। हालांकि उसकी एक खासियत यह भी है कि वो हर जगह सर्वाइव कर जाता है। उसे कुछ फर्क नहीं पड़ता। पर जंगल कम होने के कारण ही उनका यह व्यवहार विकसित होते जा रहा है। उनके अंदर कई सारे बदलाव आ रहे हैं। तेंदए के अकसर ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जिसमें वो किसी शहर में देखा जा सकता है, लोग को उसके आसपास शोर मचाते देखा जा सकता है। शिकार के लिए वो गलियों तक आ जाता है। अब एक तेंदुए का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इसमें तेंदुआ एक मोहल्ले की गली में दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।आसपास बहुत से लोग हैं, तेंदुआ बड़ी तेज रफ्तार में गली में दौड़ रहा है और लोग भी उसके पीछे भाग रहे हैं.

 

वीडियो में आप तेंदुए को एक गली में बड़े तेज रफ्तार में भागते हुए देख सकते हैं. यहां तक कि वो एक शख्स के पास से भी तेजी से गुजरता है. लेकिन उसपर अटैक नहीं करता. इतना ही नहीं, वीडियो में उसके पीछे काफी लोग और पुलिसवाले भी भागते दिख रहे हैं. यह वीडियो मेरठ का बताया जा रहा है. फिलहाल, अबतक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि तेंदुए को रेस्क्यू किया गया है या नहीं.

 

इस वीडियो को ट्विटर पर @IGNITETECH2021 ने शेयर किया है. वीडियो पर लोग ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अरे तेंदुआ कुछ नहीं करेगा, इसे बस प्यार चाहिए. दूसरे यूजर को उसकी भूख की फ्रिक होने लगी. उसने लिखा, कि इसे नाशता-वाशता करवाओ भूखा होगा बेचारा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *