इलाज के सफर में बुझी जिंदगी: हवा में थम गई सांसें, रायपुर में उतरी इंडिगो की उड़ान — युवक की मौत से मचा हड़कंप

रायपुर…राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर बुधवार शाम इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गौतम बावरी (24), निवासी वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की दुर्गापुर-मुंबई फ्लाइट में सफर के दौरान गौतम की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। पायलट ने तत्काल स्थिति को देखते हुए रायपुर में विमान की आपात लैंडिंग की। युवक को माना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गौतम मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज करवा रहे थे और इलाज के सिलसिले में ही यात्रा पर थे। एयरलाइन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उड़ान के दौरान एक यात्री बेहोश हो गया था, जिसके बाद सुरक्षा नियमों के तहत तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की गई।

फिलहाल पुलिस और एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *