एमपी। एम्बुलेंस से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने 45 पेटी शराब के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार – देखे VIDEO

 

नरसिंहपुर जिले की करेली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुरुवार को एंबुलेंस से अवैध देसी शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एम्बुलेंस क्रमांक एमपी-20-डीए-0531 को रोका, जिसमें गाडरवारा से नरसिंहपुर की ओर शराब की पेटियां ले जाई जा रही थीं।

करेली थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया है कि आरोपी विजय पिता नरेन्द्र श्रीवास (40), निवासी बरगी कॉलोनी, नरसिंहपुर और बबलू पिता काशीराम ठाकुर (39), निवासी नकटुआ, थाना स्टेशन गंज को एंबुलेंस में अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब की पेटियों में 2250 पाव (405 बल्क लीटर) देसी मसाला शराब मौजूद थी, जिसकी अनुमानित कीमत 2,25,000 रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 931/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण में एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र पटेल मौके से फरार हो गया, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन पुलिस ने दिया है। बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र पटेल को दो महीने पहले भी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *