लोकसभा चुनाव 2024: कुछ बड़े चेहरों की हार-जीत पर एक नजर, 50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हारे – देखे VIDEO

देश में 18वीं लोकसभा चुनाव में NDA को 291 और I.N.D.I.A. को 234 सीटें मिली हैं। वाराणसी से PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को 1.52 लाख वोटों से हराया है। वहीं, वायनाड और रायबरेली दोनों ही सीट से राहुल गांधी जीत गए हैं। उन्हें दोनों ही जगहों पर 6 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

चुनाव में 50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हार गए हैं। अमेठी से भाजपा की स्मृति ईरानी को कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 1.67 लाख वोटों से हरा दिया है। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को 16 हजार वोटों से हराया है।

लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को सपा के उत्कर्ष वर्मा ने 34 हजार वोटों से हरा दिया है। उनके बेटे आशीष टेनी पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी से कुचलने का आरोप है। इस हादसे में 8 किसानों की मौत हो गई थी।

13 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों हार गए। इनमें दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अर्जुन मुंडा, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला हैं। MP की विदिशा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 8.21 लाख वोटों से जीते हैं।

14 में से 3 सेलिब्रिटी को चुनाव में हार मिली है। वहीं, भाजपा कैंडिडेट कंगना रनौट मंडी सीट से जीत गई हैं। UP की मेरठ सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल को जीत मिली है।

नीचे ग्राफिक्स में देखिए चुनाव के प्रमुख चेहरे कितने वोटों से जीते या हारे...

PM मोदी 1. 52 लाख वोटों से जीते

13 में से 5 पूर्व मुख्यमंत्री हारे

 

भाजपा कैंडिडेट कंगना रनौट- अरुण गोविल जीते

50 में से 19 केंद्रीय मंत्री हारे, इसमें स्मृति ईरानी और अजय मिश्रा टेनी

धारवाड़

टीकमगढ़

उत्तरी गोवा

 

रायबरेली-वायनाड से राहुल, कन्नौज से अखिलेश जीते वायनाड

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *