शिवराज के मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने शुरू की जांच, आय से अधिक संपत्ति का आरोप, कांग्रेस ने की थी शिकायत

शिवराज सरकार के एक और मंत्री मुसीबतों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में लाकोयुक्त ने जांच शुरु कर दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया और कांग्रेस के आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टण्डन ने इस संबंध में शिकायत की थी।

कांग्रेस नेताओं ने लगाए थे आरोप

आपको बता दें कि कांग्रेस नेताओं ने 30 मई को प्रदेश कांग्रेस कार्यलाय में प्रेस वार्ता में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह पर चुनाव आयोग में पेश किए गए उनके शपथ पत्रों, एडीआर रिपोर्ट और खसरा अभिलेखों के आधार पर अनुपातहीन संपत्ति होने के आरोप लगाए थे। कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर लोकायुक्त ने जांच क्रमांक 0035/ई/ 2023-24 के मामले में पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त से 8 अगस्त 2023 तक जांच रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि उनके और उनके परिजन ने 10 साल के भीतर लगभग 46 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हासिल की है। साल 2018-19 में लगभग 7 करोड़ रूपये वार्षिक आय होने संबंधी रिटर्न पेश करना भी अनुपातहीन एवं आय से अधिक संपत्ति को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *