बिहार में चाचा-भतीजी की लव स्टोरी, डिप्टी कमिश्नर ने की 24 साल की भतीजी से शादी, केस हुआ तो सामने आए चाचा भतीजी, बताया सच

बिहार के बेगूसराय से हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक अधिकारी ने भतीजी के साथ लव मैरिज कर ली। अपनी 24 साल की भतीजी सजय सिंधु से मंदिर में विवाह रचाने वाले 31 साल के शिव शक्ति कुमार नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर हैं। पहले तो सजय के परिवार वालों ने शिव शक्ति पर भतीजी के अपहरण का आरोप लगाया था। इसके बाद चाचा-भतीजी सामने आए और अपनी प्रेम कहानी बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
जानें हैरान करने वाला पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब 24 साल की सजय के परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई।इस मामले में सजय के चाचा अरुण कुमार राय ने नगर निगम मेयर पिंकी देवी और नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। अरुण कुमार राय ने बताया कि उनके चचेरे भाई शिव शक्ति ने बेटी का अपहरण कर लिया है।
सामने आए चाचा भतीजी, बताया सच

इस बीच चाचा शिव शक्ति और भतीजी सजय सामने आए और जानकारी दी। उन्होंने बताया, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी कर ली है। सजय ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था।

मीडिया के सामने सजय ने कहा कि प्यार करना व्यक्तिगत निर्णय है, इसमें किसी का दखल नहीं होना चाहिए। हमने प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं किया। साल 2015 से हम दोनों संपर्क में हैं। बनारस में पढ़ाई के दौरान शिव शक्ति और मैं मिले थे। फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
नहीं हुआ अपहरण, केस झूठ है…

सजय ने कहा- हम दोनों ने लव मैरिज कर ली है। उसका अपहरण नहीं हुआ है। वैशाली पुलिस से कहना चाहते हैं कि दो एफआईआर हुई हैं, अपहरण का केस हुआ है, वो गलत है। अगर ऐसा कुछ होता तो हम सबके सामने नहीं होते। सजय ने आगे कहा कि लव मैरिज करने के बाद दोनों को परेशान किया जा रहा है।

पुलिस से सुरक्षा की मांग

इस दौरान उप नगर आयुक्त शिव शक्ति ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने प्रेम किया, फिर शादी की है, कोई अपहरण नहीं किया है। हमें सहयोग चाहिए, सुरक्षा चाहिए।
शिव शक्ति कुछ माह पहले ही बेगूसराय नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर के पद नियुक्त हुए हैं। चाचा शिव शक्ति और भतीजी सजय दोनों का पैतृक गांव एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *