केजरीवाल और एलजी में टकराव

एलजी बैजल ने दिल्ली सरकार के अनलॉक-3 प्लान को नामंजूर किया, आप नेता बोले- केंद्र को दिल्लीवालों को दुख देकर ही सुख मिलता है

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-3 के तहत होटल और साप्ताहिक बाजार दोबारा खोले जाने का फैसला लिया था। लेकिन, उप-राज्यपाल बैजल ने इसे नामंजूर कर दिया।
केजरीवाल सरकार ने होटलों और साप्ताहिक बाजारों को दोबारा खोले जाने का फैसला किया था
भाजपा ने कहा- होटलों को खोला जाना है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली सरकार का फैसला पलट दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अनलॉक-3 के तहत होटल और साप्ताहिक बाजार दोबारा खोले जाने का फैसला लिया था। लेकिन, बैजल ने इसे नामंजूर कर दिया। इस पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि केंद्र को दिल्लीवालों को दुख देकर ही सुख मिलता है।

आप का बयान उनकी हताशा दिखाता है- भाजपा
आप के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा- केंद्र सरकार को दिल्लीवालों को दुख और तंगहाली देकर ही खुशी मिलती है। केंद्र सरकार, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई दिल्ली सरकार को नजरंदाज करती है। भाजपा ने इस बयान पर कहा कि आप का बयान उनकी हताशा को दिखाता है। होटलों को दोबारा शुरू किया जाना है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

केंद्र ने कई बार दिल्ली सरकार के फैसलों में दखल दिया
चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले कुछ दिनों में कई बार दिल्ली सरकार के फैसले में दखलंदाजी कर चुकी है। पहले दिल्ली सरकार के होम आइसोलेशन मॉड्यूल का विरोध किया। लोगों के विरोध के बाद केंद्र को फैसला वापस लेना पड़ा। दिल्ली दंगों की जांच के लिए वकीलों के पैनल का गठन किया गया था, इसे बदला गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में संक्रमण की बेहद खराब स्थितियों के बावजूद साप्ताहिक बाजार खोले जा रहे हैं। 8 जून को ही केंद्र ने होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की इजाजत दी थी और जब हम ऐसा करना चाह रहे हैं तो उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा है। नोएडा और गुड़गांव में होटल चल रहे हैं पर यहां नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *