मध्य प्रदेश। 12वीं की छात्राओं ने क्लास रूम में बनाई निकाह की रील, हुआ वायरल; DEO बोले- मामला गंभीर है, जांच कराएंगे — देखें VIDEO

12वीं की छात्राओं की स्कूल में निकाह की रील बनाई।
शहडोल में 12वीं की छात्राओं ने क्लास रूम में निकाह की रील बनाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। रील जब वायरल हुई तो मामला सामने आया। लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिला शिक्षा अधिकारी(डीईओ) ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
मामला पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुरी का है। मंगलवार को स्कूल ड्रेस पहनी छात्राओं ने ये वीडियो बनाया था। गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व नगर अध्यक्ष वसीम खान सोमू ने डीईओ से शिकायत की।

लोगों ने कहा- दोषियों पर करो कार्रवाई

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यदि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल रील डिलीट करा दी गई।

वीडियो में छात्राएं निकाह की रस्में निभाती नजर आ रही हैं।

प्राचार्य ने कहा-छात्राओं से हो रही पूछताछ

स्कूल की प्राचार्य अनुपमा प्रकाश ने कहा कि यह वीडियो उनके स्कूल का है। वीडियो कब वायरल हुआ इसकी जांच की जा रही है। छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों को भी स्कूल बुलाया है। यह वीडियो कब बनाया गया है, यह पूछताछ के बाद पता चल सकेगा।

रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब लोगों के सामने ये मामला सामने आया।

DEO बोले- मामला गंभीर है, जांच कराएंगे

जिला शिक्षा अधिकारी एमएल पाठक ने कहा,

स्कूल के अंदर ऐसा किया जाना कतई उचित नहीं है। यह एक गंभीर मामला है। इसकी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *