मध्यप्रदेश। बसपा प्रत्याशी ने की ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई- देखें VIDEO

कोलारस विधानसभा से बसपा प्रत्याशी का एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ट्रक ड्राइवर ने शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वीडियो शनिवार शाम का बताया गया है। 18 बटालियन के पास थीम रोड की क्रॉसिंग पर ट्रक ड्राइवर के साथ नवल सिंह धाकड़ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।

बसपा प्रत्याशी नवल सिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम ग्वालियर से अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर लौट रहे थे। उन्हें पीजी कॉलेज में रखी ईवीएम मशीन की सुरक्षा की स्थति का जायजा लेने जाना था। तभी 18 बटालियन के पास थीम रोड की क्रॉसिंग पर उनकी कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी। ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते उनकी जान आफत में पड़ गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

बसपा प्रत्याशी ने बताया कि उन्हें षड्यंत्र की भी आशंका लगी थी। इसलिए पिटाई कर दी। हालांकि ट्रक ड्राइवर की परेशानी में देख पुलिस में केस दर्ज नहीं कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *