मध्यप्रदेश। क्रिप्टो करेंसी मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल और साइबर सेल की टीम ने मुख्य आरोपी संदीप चतुर्वेदी को किया गिरफ़्तार, पत्नी पार्वती चतुर्वेदी अभी भी फ़रार

*मध्यप्रदेश में एक बार फिर क्रिप्टो करेंसी के मामले में क्राइम ब्रांच भोपाल और साइबर सेल की टीम ने क्रिप्टो करेंसी के मुख्य आरोपी संदीप चतुर्वेदी को रीवा से किया गिरफ़्तार तथा पत्नी पार्वती उर्फ़ परी चतुर्वेदी अभी भी है फ़रार।*

भोपाल के सर्वधर्म बी सेक्टर कोलार में दोनों किराये के मकान में रहते थे और लोगों से मैटिक करेंसी के नाम पर मोबाइल में आईडी बनाकर रुपए लगाते थे। लोगों से रुपए लेकर मैटिक करेंसी किसी ऑस्कर प्लेटफार्म पर लगाने का काम करते थे, यह जांच का विषय है कि यह ऑस्कर प्लेटफार्म किसने बनाया और यह करेंसी जाती कहा पर थी। पुलिस जांच में इसकी परत खुल सकती है कि मामला किस देश से जुड़ा हुआ है। पूरा मामला क़रीब 5 करोड़ रुपए के क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और क्राइम ब्रांच मुख्य आरोपी संदीप चतुर्वेदी से कर रही पूछताछ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *