मध्यप्रदेश। ठेकेदारों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, JCB से गाड़ियों में तोड़फोड़… मची अफरा-तफरी

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में एमआईजी कॉलोनी (MIG Colony) में दो ठेकेदारों के बीच विवाद (Disputes Contractors) ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक पक्ष ने जेसीबी (JCB) से दूसरे पक्ष की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। इस दौरान पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए लाठियां भी चलाना पड़ा। अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई कर रही है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

जानें पूरा मामला
दरअसल, एमआईजी कॉलोनी में मंगलवार को दो ठेकेदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद ने एक बड़े टकराव का रूप ले लिया, जिसमें एक पक्ष के ठेकेदार के लोग ने जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर दूसरे पक्ष की नई थार कार और अन्य वाहनों को चकनाचूर कर दिया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आसपास के लोग खिड़की से भी बाहर झांकने से डरने लगे। हंगामा होते देख कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी में घंटों हंगामा होते रहा।

पुलिस ने भांजी लाठियां, भीड़ को खदेड़ा
सूचना मिलने पर सिविल लाइन और गोपालगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। विवाद के दौरान स्थिति काफी बिगड़ गई थी जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को काबू करने के लिए लाठियां भांजी और स्थिति को शांत किया। इसके बाद, जिन वाहनों को नुकसान हुआ था, उन्हें क्रेन की मदद से सिविल लाइन थाने में लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज की हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी यह भी मिली है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विवाद के कारणों की जांच जारी
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि एमआईजी कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मामले के कारणों की जांच कर रही है और दोनों पक्ष थाने में पहुंच चुके हैं। कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। विवाद के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *