
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की संभावनाओं ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। कुछ लोग कमलनाथ से जुड़े मीम्स शेयर कर रहे हैं, तो कई लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का मजाक बना रहे
आइए, ऐसे कुछ मीम्स पर नजर डालते हैं, जो वायरल हो रहे हैं…

एक पुराने पाकिस्तानी मीम को रीक्रिएट करते हुए यूजर ने कमलनाथ पर तंज किया कि एकदम से वक्त बदल दिए, जज्बात बदल दिए, जिंदगी बदल दी।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर मीम शेयर किया, जिसमें कमलनाथ जी पीएम मोदी से कहते दिख रहे हैं कि मोदी जी मुझे भी ले लीजिए, मेरे तो नाम में भी कमल है…

कमलनाथ का ये मीम शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- जिंदगी बर्बाद

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने के अटकलों पर यूजर्स ने अमित शाह की तुलना एक आर्टिस्ट से कर दी। वहीं, कमलनाथ का रंग लगा फोटो शेयर करके आर्ट बता दिया।

कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ राहुल गांधी की एक पुरानी फोटो को एडिट करके दोनों नेताओं का पीएम मोदी के साथ मीम फोटो बनाया गया है।

एक यूजर ने ये पोस्ट किया, जिसमें कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में कमलनाथ को लेकर छीना-झपटी हो रही है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज किया कि अब कमलनाथ अच्छे आदमी हैं।

इस मीम में कांग्रेस युक्त बीजेपी लिखकर कांग्रेस मुक्त भारत की नीति पर व्यंग्य किया गया है।

पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो रहे कांग्रेसी विधायकों पर लोगों ने कॉर्टून मीम बनाया। लिखा है कि वोट बीजेपी को दो और चुनो कांग्रेस के अपने पुराने विधायक।

इस मीम में राहुल गांधी कमलनाथ के जाने पर अपनी बहन से कह रहे हैं कि “एक दिन सब चले जाएंगे और हम 3 अकेले रह जाएंगे”।