मध्यप्रदेश। हिट एंड रन: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार जीजा-साली को मारी टक्कर, जीजा की मौत; हादसे का CCTV फुटेज आया सामने – देखें VIDEO

रतलाम में थार जीप की टक्कर से बाइक सवार जीजा – साली 10 फीट उछले। जीजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साली को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। घटना रविवार देर रात की है। हादसे के 16 घंटे बीतने के बाद पुलिस सिर्फ जीप ही जप्त कर पाई है। आरोपी ड्राइवर का पता कर पाई। सोमवार को हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

शहर के शिवशक्ति नगर निवासी मुकेश भाटी रविवार रात साली प्रीति बरोठा को लेकर घर लौट रहे थे। प्रीति इंदौर के स्कीम 51, सृष्टि पैलेस की रहने वाली हैं। रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र में दोनों साक्षी पेट्रोल पंप से नया गांव जाने वाले रास्ते की तरफ क्रॉस हुए, तभी डेलनपुर की तरफ से आ रहा थार जीप (जीजे 08 डीडी 0006) का ड्राइवर दोनों को रौंदता हुआ भाग निकला।

घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मुकेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात 2 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

आरोपी थार जीप चालक पवन पोरवाल को पुलिस ने कस्टडी में लिया।

देर रात वाहन चालक को लिया कस्टडी में

सोमवार रात 11 बजे पुलिस ने वाहन चालक व वाहन मालिक आरोपी पवन (33) पिता विश्नुलाल पोरवाल निवासी डेलनपुर को पुलिस कस्टडी में ले लिया है। यह भी बताया जा रहा कि रविवार रात को घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक सोमवार सुबह भी सोशल मीडिया पर एक्टिव था। लेकिन थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने ध्यान नहीं दिया।

टक्कर मारने के बाद बाइक की यह हालात हो गई।

रेलवे स्टेशन से बाइक से आ रहे थे

मुकेश के रिश्ते में भाई दीपक सिसोदिया ने बताया कि भाई का इंदौर में ससुराल है। वे साली को लेने इंदौर गए थे। देर रात में ट्रेन से रतलाम लौटे। रेलवे स्टेशन से पार्किंग में खड़ी बाइक से वे साली को लेकर घर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।

इप्का में सर्विस, दो छोटी बच्चियां

मृतक मुकेश मूलत: बड़नगर के रहने वाले थे। डेढ़ साल पहले रतलाम में रहने आए थे। इप्का फैक्ट्री के एपीआई प्लांट 24 में ऑफिसर थे। घर में पत्नी रानी भाटी हैं। दो बेटी मानसी (7) और मिस्टी (2) हैं।

मुकेश मूल रूप से बड़नगर के रहने वाले थे। 7 और 2 साल की बेटियां हैं।

डेलनपुर के पवन पोरवाल की गाड़ी

जीप रतलाम के डेलनपुर के पवन पोरवाल की है। घटना के बाद जीप उसी के घर पर खड़ी थी। पुलिस वहां जाकर जीप को लेकर आई, लेकिन मौके पर पवन पोरवाल नहीं मिला। थाना औद्योगिक क्षेत्र में पवन पोरवाल के खिलाफ पूर्व में धारा 188 के 2 व अवैध शराब और एट्रोसिटी के मामले में भी केस दर्ज है।

थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि अज्ञात जीप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीप डेलनपुर के पवन पोरवाल की है। जप्ती में ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *