मंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी को मारी टक्कर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया ट्वीट

एमपी के नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। भदौरिया को इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। हादसा भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में मंगलवार (30 मई) दोपहर में हुआ। नेशनल हाइवे पर एक ट्रैक्टर ने मंत्री की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो भागों में बिखर गया। इस हादसे में मंत्री और उनके ड्राइवर को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि मालनपुर के पास गाड़ी में अचानक ब्रेक लगाने के के कारण मंत्री के सिर में चोट आई है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया ट्वीट

वहीं इस हादसे को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, भिंड जिले के मालनपुर में हुई एक वाहन दुर्घटना में मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपीएस भदोरिया और उनके वाहन चालक के घायल होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *