मध्यप्रदेश। एसटीएसएफ ने वन्य प्राणी शिकार करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, सोशल मीडिया पर शिकार के करते थे वीडियो वायरल – देखें VIDEO

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स(एसटीएसएफ) ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो कि सोशल मीडिया पर वन्य प्राणियों के शिकार के ना सिर्फ वीडियो वायरल किया करता था, बल्कि उनकी खाल,सींग के साथ फोटो भी खिंचवाया करता था। एसटीएसएफ ने नागपुर में रहने वाले तीन आरोपी राजा शरीफ पिता जमशेद शरीफ, आमिर अजीज उर्फ अत्तू भाई पिता अब्दुल अजीज और जाफर खान पिता स्वर्गीय दिलावर खान एवं शादाब खान पिता खालिद खान को गिरफ्तार किया है। एसटीएसएफ की टीम ने चारों आरोपियों से कुछ वीडियो और फोटोग्राफ भी जब्त किए हैं। चारों ही आरोपी मध्य प्रदेश के जंगलों में घुसकर सांभर, चीतल एवं नीलगाय का बंदूक से शिकार किया करते और फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करते थे।

दरअसल स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स एसटीएसएफ मध्य प्रदेश को सूचना मिली कि नागपुर शहर का रहने वाला एक युवक जिसका नाम राजा शरीफ है वह बीते कुछ दिनों से सिवनी और बरघाट के जंगलों में घूम-घूमकर सांभर, शीतल एवं नीलगाय का बंदूक से रात के समय शिकार कर रहे है। मुख्य आरोपी राजा शरीफ नागपुर का रहने वाला है जो कि बंदूक से शिकार करता था, जबकि उसके तीन अन्य साथी मोबाइल से अलग-अलग वीडियो और फोटो लिया करते थे। एसटीएसएफ ने बताया कि नागपुर निवासी राजा शरीफ जब बंदूक से जंगली जानवरों का शिकार करता था उस दौरान उसके साथी अमीर अजीज, जफर खान और शादाब शेख मोबाइल से वीडियो बनाते थे।

स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने पूछताछ के दौरान यह भी पाया है कि इस पूरी गैंग का सरगना नागपुर निवासी राजा शरीफ है जो कि बीते कई माह मध्य प्रदेश में सक्रिय है और रात के समय बंदूक से जंगली जानवरों का शिकार करता और फिर उनके सींग, सिर और खाल के साथ फोटो लेकर उन्हें सोशल मीडिया में वायरल भी किया करता था। स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स ने चारों ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *