मध्यप्रदेश। नोटों की गड्डी, होमगार्ड के जवान का टशन, बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना, वीडियो हुआ वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश – देखे VIDEO

नोटों की गड्डी, होमगार्ड के जवान का टशन, बैकग्राउंड में बॉलीवुड गाना, वीडियो हुआ वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक होमगार्ड के जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में जवान नोटों की गड्डी के साथ बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है अब एसपी ने

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में पदस्थ होमगार्ड जवान रवि शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रवि शर्मा घर के अंदर साधारण कपड़ों में पलंग पर लाखों रुपये के 500 के नोटों की गड्डियां को लिए बैठा हुआ है। वीडियो में एक बॉलीवुड का गाना भी रवि शर्मा द्वारा डाला गया अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिस पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने संज्ञान में लिया है। प्रदीप शर्मा का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। कोई भी गड़बड़ अगर पाई जाती है तो उक्त जवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में जब जवान रवि शर्मा से हमने बात कि तो रवि शर्मा का कहना है कि उसने हाल ही में एक मकान बेचा जब कुछ लोगों ने उसकी मदद नहीं की तो उसने इस वीडियो के माध्यम से दिखाना चाहा उन लोगों को जिसने उसकी बुरे वक्त में मदद नहीं की थी इसके अलावा और कोई उद्देश्य नहीं था एक सामान्य वीडियो बनाया है रवि शर्मा का कहना है कि यह कोई अवैध रूप से कमाए हुए नोट नहीं है।

होमगार्ड जवान का वीडियो वायरल
होमगार्ड के जवान रवि शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड किया था इस पर गाना लगाया कि पैसा पैसा करती है क्यों पैसे पर मरती है। पैसे को फेंकते हुए और गड्डियों को पलंग पर बिखरा हुआ दिखाया है वहीं अब पूरा मामले में एसपी ने जांच के आदेश दे दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *