IPL 2021: दोबारा पिता बनने वाले हैं MS Dhoni!क्या वाइफ साक्षी हैं प्रेग्नेंट?खबर सोशल मीडिया पर वायरल

‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 27 रनों से हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब जीत लिया। चेन्नई की टीम 2010, 2011 और 2018 में भी आईपीएल विजेता बनी थी। चेन्नई के खिताबी मैच जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी  की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

साक्षी धोनी मैदान पर अपनी बेटी जीवा के साथ पहुंच गईं. उन्होंने बीच मैदान माही को गले लगा लिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. इस दौरान एक खबर तेजी से फैलने लगी.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी फिर से पिता बनने वाले हैं. खुद सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने साक्षी धोनी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि साक्षी धोनी चार महीने की प्रेग्नेंट हैं. धोनी की बेटी जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था.

खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर फाफ डुप्लेसिस के 86 और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से तीन विकेट पर 192 रन बनाए.

इसके जवाब में केकेआर को शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन उसकी टीम आखिर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना पाई.

महेंद्र सिंह धोनी  की कप्तानी में सीएसके ने सभी चार टाइटल अपने नाम किए हैं. चेन्नई साल 2010, 2011, 2018 और 2021 की आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है, जबकि केकेआर ने साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर  के नेतृत्व में दो बार खिताब अपने नाम किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *