
आज के समय में इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) बनाने के चक्कर में लोग जान की परवाह करना भी भूल जाते हैं। कई बार तो लोग इस रील के चक्कर में जान से हाथ धो बैठते हैं। हाल के दिनों ऐसी कई खबरें भी सामने आई हैं जिसमें रील बनाने के चक्कर में कई युवक सड़क हादसे के शिकार हो गए। इतना ही नहीं कई बार तो ट्रेन से टक्कर और पुल से नीचे गिरने की खबर भी सामने आई है। अब ऐसी ही घटना सामने आई है जिसके बाद से इंटरनेट पर लोग काफी नाराजगी जता रहे हैं। जानें क्या है मामला? दरअसल, एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ Instagram रील बनाने के लिए कार के स्टीयरिंग व्हील को छोड़ने का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्विटर पर लोगों ने नाराजगी भी जताई है। वह व्यक्ति अपने Mahindra XUV 700 में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) का दुरुपयोग करता हुआ दिख रहा है ।
एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) आधुनिक समय के कार खरीदारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. भारत में कई ऐसी कारें हैं जो ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सेफ्टी) फीचर्स के साथ आती हैं, जो किसी भी कार की मानक सुरक्षा को बढ़ा देते हैं. ADAS सेफ्टी तकनीक में फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप असिस्ट शामिल हैं. हांलाकि कई कार खरीदार इस तकनीक का भी दुरुपयोग कर रहे हैं. ऐसी ही एक घटना में, इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक आदमी अपनी महिंद्रा XUV700 को चलाते हुए दिख रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ड्राइविंग सीट पर पैर ऊपर करके साइड में बैठा अपनी पत्नी के साथ मस्ती कर रहा है, जबकि पीछे की सीट पर बैठा एक शख्स वीडियो बना रहा है. इन सबके बीच एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे ADAS फीचर का इस्तेमाल कर हाई-स्पीड पर कार हाई-स्पीड पर दौड़ रही है. वीडियो ka सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना मिल रही है, तो क्या यह ADAS का सही उपयोग है, हमारा मानना है कि तकनी का उपयोग यदि सही रूप से किया जाए तो वह ज्यादा बेहतर है, इस तरह से अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी तरह से तकनीक पर निर्भर होना गलत है.
यह पहली बार नहीं है जब किसी XUV700 वाहन के मालिक ने सोशल मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए ADAS तकनीक का दुरुपयोग किया है. हाल ही में, एक व्यक्ति का ड्राइविंग सीट पर पैर ऊपर करके बैठने और अपने दोस्तों के साथ ताश खेलने का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. इसके अलावा इससे पहले, इंटरनेट पर ऐसे वीडियो सामने आए थे जिनमें महिंद्रा XUV700 को हाइवे पर अपने आप दौड़ते हुए दिखाया गया था.