ऑपरेशन क्लीन में बड़ा एक्शन: अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हेड कांस्टेबल दीपक थापा पर कार्रवाई, प्रभार वापस और निलंबित

एंकर – इंदौर में पुलिस कमिश्नरेट के ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। हेड कांस्टेबल का प्रभार संभाल रहे दीपक थापा को वापस कांस्टेबल बना दिया गया है, वहीं उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है।

वीओ – दरअसल इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत यह सख्त कदम उठाया गया है। प्रभारी हेड कांस्टेबल दीपक थापा, जिन्हें कुछ समय पहले कांस्टेबल रहते हुए हेड कांस्टेबल का प्रभार दिया गया था, अब विवादों में घिरने के बाद कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

वही दीपक थापा के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया था। आरोप है कि वह पुलिस कॉलोनी में महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें करता था। जिसमें बताया जा रहा है कि कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की थी,

जिसके बाद जांच शुरू हुई और अब कार्रवाई करते हुए दीपक थापा को निलंबित कर दिया गया था , वही अब कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए उनका प्रभार भी उनसे वापस ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए जा रहे हैं।

बाइट – राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *