गोरखपुर में ममता कुलकर्णी के दाऊद पर बयान से बवाल, किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास ने बताया ‘नकली भगवा चोला’; ममता-लक्ष्मी नारायण पर 420 का आरोप, निष्कासन के बाद कार्रवाई की मांग

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ममता कुलकर्णी के दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान से हंगामा मच गया है। उज्जैन के किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और किन्नर अखाड़े की आचार्य रही लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने भगवा का नकली चोला पहना रखा है।

किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता के बयान पर विरोध जताया।

इनका निष्कासन पहले ही हो चुका है, लेकिन अब इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऋषि अजय दास ने अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोनों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर थीं। बुधवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षनाथ के दर्शन किए। साधु-संतों से मुलाकात की और भजन संध्या में शामिल हुईं। इससे पहले मंगलवार को गोरखपुर में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर उन्होंने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था – उसने कोई बम ब्लास्ट नहीं किया, वह आतंकी नहीं है।

ममता ने कहा- मैं अध्यात्म के मार्ग पर हूं

ममता कुलकर्णी ने गोरखपुर में दाऊद इब्राहिम को लेकर बयान दिया था।

ममता ने यह भी साफ किया कि वह दाऊद से कभी नहीं मिलीं। ममता ने कहा था – मैं आज पूरी तरह अध्यात्म के मार्ग पर हूं। राजनीति या फिल्म इंडस्ट्री से मेरा कोई संबंध नहीं है।

दिनभर के मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह दावा किया जा रहा था कि ममता ने दाऊद का समर्थन करते हुए कहा है कि वह आतंकवादी नहीं है।

अब बोली- बयान को गलत तरीके से बताया गया ममता कुलकर्णी के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन स्थित किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने एक पत्र जारी करते हुए दोनों को नकली महामंडलेश्वर बताते हुए दोनों के अखाड़े से निष्कासन की बात कही। हालांकि बवाल मचने के बाद ममता ने अपने बयान से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से बताया गया है।

किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास।

नकली भगवा चोला धारण के आरोप किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बताया कि मैंने ममता कुलकर्णी का बयान देखा। हालांकि हमने उसे 30 फरवरी को ही निष्कासित कर दिया था। साथ में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी निष्कासित किया है। कल गोरखपुर में ममता कुलकर्णी ने दाऊद इब्राहिम को क्लीन चिट दी है उन्होंने कहा कि मुंबई में बम विस्फोट उन्होंने नहीं कराए थे।

नकली आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की उपस्थिति में दाऊद इब्राहिम को क्लीन चिट दी गई। दाऊद इब्राहिम की वकालत की। ये दोनों देशद्रोही हैं। भगवा नकली चोला पहनकर रखा है। जूना अखाड़ा के हरिगिरि पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि हरिगिरी जैसे लोग इनके संरक्षक बने हुए हैं, ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी लालच में इनसे मिले हुए हैं, ऐसे लोगों को तत्काल जेल में डाला जाए।

लक्ष्मी नारायण को पद से मुक्त करता हूं : ऋषि अजय दास

महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी।

ऋषि अजय दास ने पत्र जारी करते हुए कहा, किन्नर अखाड़े का संस्थापक होने के नाते 2015-16 उज्जैन कुंभ में मेरे द्वारा नियुक्त आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा के पद से मुक्त करता हूं।

शीघ्र इन्हें लिखित सूचना दे दी जाएगी, क्योंकि जिस धर्म प्रचार-प्रसार व धार्मिक कर्मकांड के साथ ही किन्नर समाज के उत्थान इत्यादि की आवश्यकता से उनकी नियुक्ति की गई थी, यह उस पद से सर्वदा भटक गए हैं। इन्होंने मेरी बिना सहमति के जूना अखाड़ा के साथ एक लिखित अनुबंध 2019 के प्रयागराज कुंभ में किया। वह 420 है।

किन्नर अखाड़े का रजिस्ट्रेशन मेरे नाम से उज्जैन किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास त्रिपाठी ने बताया कि किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कहने वाली ममता कुलकर्णी और अपने आप को अखाड़े का आचार्य बोलने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी महामंडलेश्वर बता रही हैं। दोनों का निष्कासन हो चुका है। किन्नर अखाड़े का रजिस्ट्रेशन भी मेरे नाम से है। जमीन भी मेरे नाम अलॉट हुई है। प्रयागराज हाईकोर्ट ने मुझे ही फाउंडर मानकर संबोधित किया है।

ममता कुलकर्णी दाऊद की कठपुतली: हिमांगी

किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी।

किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ममता कुलकर्णी अपने आप को महामंडलेश्वर बोल रही हैं। अभी ये लोग सनातन धर्म के साथ क्या खेल करने वाले हैं। कोई नहीं जानता। ये दाऊद इब्राहिम की भेजी हुई कठपुतली है। इनकी खुद भी आतंकवादी गतिविधियां होंगी। इसकी जांच होनी चाहिए। अब तक जांच क्यों नहीं बैठी ये मेरे समझ में नहीं आ रहा है।

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- इलाज की जरूरत इधर, ममता के बयान के बाद उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने भी विरोध जताया। बरेली में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ममता कुलकर्णी को इलाज की जरूरत है, क्योंकि पूरी दुनिया जानती है कि दाऊद इब्राहिम क्या है। मैं हमेशा कहती हूं कि प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।

बहुत से प्रत्यक्ष प्रमाण हैं जो बताते हैं कि दाऊद के कर्म कैसे थे, उसका व्यक्तित्व क्या था और लोग उसे किस नजर से देखते हैं। इसलिए इसमें मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *