
साउथ कैरोलाइना के एक व्यक्ति को न्यूयॉर्क शहर में व्हाइट हाउस और ट्रंप टॉवर सहित कई स्थानों पर इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित हमलों की साजिश रचने का आरोप स्वीकार कर लिया है।संघीय अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 34 वर्षीय क्रिस्टोफर सीन मैथ्यूज ने सैन एंटोनियो में अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज के समक्ष सुनवाई में आंतकी संगठन आइएस को सामान मुहैया कराने के लिए साजिश रचने का अपराध कबूला।
मैथ्यूज ने स्वीकारा कि वह टेक्सास के जेलिन क्रिस्टोफर मोलिना के साथ मिलकर मई 2019 से देश व विदेश में हमलों के लिए आंतकी संगठन में और लोगों को भर्ती कराने और बम बनाने की जानकारी साझा करने की साजिश रड रहा था। दोनों के इस मामले में 14 अक्टूबर को दोषी ठहराया गया था। मैथ्यूज को अगले साल चार मार्च को सजा सुनाई जाएगी। उसे 20 साल जेल की सजा हो सकती है। फिलहाल वह संघीय हिरासत में रहेगा। मोलिना इस वक्त पुलिस हिरासत में है। दोषी पाए जाने पर 40 साल जेल की सजा हो सकती है।