महिला ने पोस्ट किया ऐसा वीडियो, 700 KM दूर से आकर पूर्व पति ने की हत्या

पाकिस्तान एक ऐसा देश, जो एक महिला प्रधानमंत्री देख चुका है, मौजूदा सरकार में भी कई महिला मंत्री हैं, इसके अलावा संसद में भी महिलाएं प्रतिनिधित्व कर रही हैं, लेकिन इन सबके बाद भी पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है. यहां की महिलाओं के द्वारा खुलेपन, मॉडर्न फैशन व आजादी को अपनाना रूढ़ीवादी पुरुषों को आज भी पसंद नहीं है. यही वजह है कि पाकिस्तान से ऑनर किलिंग व महिलाओं पर अत्याचार के मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन हाल ही में अमेरिका में रह रही एक पाकिस्तानी मूल की महिला के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस महिला के पूर्व पति ने महिला का मर्डर उस समय कर दिया जब महिला ने एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट कर दिया। हैरानी की बात यह भी है कि जब पति ने इस वीडियो को देखा तो वह महिला से करीब 700 किलोमीटर की दूरी पर था।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के इलिनॉस स्टेट की है। यहां के एक शहर में पाकिस्तानी मूल की 29 साल की सानिया खान रहती थीं। वे टिकटॉकर और पेशे से फोटोग्राफर थीं। उनकी एक साल पहले शादी हुई थी लेकिन फिर तलाक हो गया था। उनका 36 साल का पूर्व पति राहिल अहमद बिजनेसमैन है। चौंकाने वाली बात यह है कि पत्नी को मारने के बाद उसने खुद भी खुदकुशी कर ली।

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक सानिया अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती थी। हाल ही में उसने अपनी शादी का एक वीडियो पोस्ट कर दिया था और उसका पूर्व पति इसी बात से नाराज हो गया। वह अमेरिका में ही रहता था। वह इतना नाराज हो गया कि वह जॉर्जिया से इलिनॉइस करीब 700 किलोमीटर कार ड्राइव करके सानिया के पास पहुंच गया।

जैसे ही वह सानिया के पास पहुंचा उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि मर्डर के बाद जिस समय वह सानिया के घर में मौजूद था तभी तब पुलिस की एक टीम बाहर मौजूद थी। इसी दौरान उसने सरे कमरे में जाकर उसी पिस्टल से खुदकुशी कर ली। यह पूरा वाकया देखकर पुलिस वाले हैरान रह गए।

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। बताया गया कि वह सानिया के ऊपर कई बार हमला कर चुका था। रिपोर्ट में बताया गया कि शिकागो के पहले सानिया टेनेसी में रहती थीं। सानिया ने दो साल बतौर फ्लाइट अटेंडेंट भी जॉब किया। जबकि उसका पूर्व पति जॉर्जिया में रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *