महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री पर युवक ने फेंकी हल्दी, समर्थकों ने की जमकर पिटाई-देखे VIDEO

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर शुक्रवार को हल्दी छिड़क दिया गया। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। राधाकृष्ण विखे पाटिल पर उस समय हल्दी पाउडर छिड़क दिया गया, जब वह आरक्षण की मांग कर रहे एक समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में धनगर (चरवाहा) समुदाय के दो लोग मंत्री के दोनों ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जब वह उनके द्वारा सौंपे गए एक पत्र को पढ़ रहे थे, तभी अचानक उनमें से एक ने अपनी जेब से हल्दी पाउडर निकाला और उनके ऊपर डाल दिया। मंत्री के सिर पर हल्दी पाउडर डालते ही उसके सहयोगियों ने उसको पकड़ लिया। उसे जमीन पर गिरा कर लात और घूंसों की बरसात कर दी। जबकि वह मराठी में आरक्षण के मुद्दे पर चिल्ला रहा था। यह घटना सोलापुर जिले के सरकारी रेस्ट हाउस में हुई।

शख्स की पहचान शेखर बंगले के रूप में हुई है। उन्होंने मीडिया को बताया कि उसने अपने समुदाय के सामने आने वाले मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा किया। उन्होंने धनगर समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि अगर मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री या अन्य राज्य मंत्रियों पर भी काला रंग फेंक देंगे।

राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि वह इसे गलत नहीं मानते, क्योंकि हल्दी पाउडर का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है और इसे पवित्र माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई क्यों की, तो पाटिल ने कहा कि उस समय किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ था, इसलिए यह एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से उस व्यक्ति के पीछे नहीं जाने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *