थियेटर में आ रही थी थपथपाने की आवाज़, जब तोड़ी गई दीवार तो अंदर का नज़ारा देख उड़े होश !

कभी कभी ऐसी घटनाएं सामने आती है जिनके बारें में यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। आपने ये तो सुना होगा कि पुराने ज़माने में राजा महराजा सज़ा देने के तौर पर अपराधी को दीवार में चुनवा देते थें लेकिन कोई ज़िंदा व्यक्ति दीवार के अंदर कैसे फस सकता है ? दरअसल ऐसा एक मामला न्यू यॉर्क से सामने आया है। न्यू यॉर्क में एक शख्स थियेटर की दीवार के अंदर बनी जगह  पर जाकर 2 दिन तक फंसा रहा.

थियेटर के कर्मचारियों को अंदर से किसी के थपथपाने की आवाज़ सुनाई दी. उन्हें ऐसा लगा कि कोई मदद के लिए पुकार रहा है. इसके बाद उन्होंने मौके पर मदद के लिए फायरफाइटर्स को बुलाया. इस शख्स को दीवार काटकर वहां से बाहर लाया गया, लेकिन एक ही सवाल हर किसी के दिमाग में चल रहा था कि आखिर ये आदमी दीवार के अंदर कैसे पहुंच गया?

Facebook पर शेयर की गई घटना
BBC की रिपोर्ट के मुताबिक जब रेस्क्यू टीम ने दीवार को काटकर शख्स को बाहर निकाला तो उसने कोई कपड़े नहीं पहन रखे थे. सायराक्यूज़ ( Syracuse ) फायर डिपार्टमेंट ने फेसबुक पर घटना को शेयर करते हुए बताया है कि शख्स दीवार के पीछे छोटे से स्पेस से आखिर अंदर कैसे घुसा, ये किसी को नहीं पता. बताया जा रहा है कि ये आदमी पहले से ही लैंडमार्क थियेटर के आस-पास घूम रहा था. Syracuse.com से बात करते हुए थियेटर के डायरेक्टर माइक इंटैगलीटा  ने बताया कि शायद खुद को गर्म रखने के लिए या बाथरूम का इस्तेमाल करने के लिए ये शख्स अंदर घुसा था.

2 दिन से अंदर फंसा हुआ था शख्स
फायर डिपार्टमेंट  के डिप्टी चीफ जॉन केन  ने बताया कि छोटी सी जगह पर ये शख्स 2 दिन तक पंसा रहा. पुलिस का कहना है कि शख्स को किसी तरह की मानसिक बीमारी है, इसीलिए उस पर कोई चार्ज नहीं लगाया नहीं लगाया जा रहा है. इससे पहले भी जून में एक शख्स को बिना कपड़ों के सिटी सेंटर के पास सनबाथ लेते हुए देखा गया था. लोग इस तरह उसे देखकर डर गए थे. एक बार फिर इस तरह की घटना से पब्लिक प्लेस की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *