बंदर को जबरदस्ती केला खिला रहा था शख्स, उसको आ गया गुस्सा, मारा एक ज़ोरदार पंच और फिर किया ये हाल – देखें Viral Video

अगर चिड़ियाघर  में जाकर जानवरों को जबरन खाना खिलाने की कोशिश करते हैं, तो भैया… इस वीडियो को पूरा देख डालिए। इस छोटे से वीडियो से आपको ये सीख मिलेगी की जानवर भी हमारी तरह कई बार शांति से बैठना पसंद करते हैं, ये जरूरी नहीं कि वो हर समय या फिर कभी भी खाने के लिए तैयार रहते हैं. ऐसे में अगर कोई उनके साथ जबरदस्ती करता है, तो जानवर उसके लिए मुश्किल भी पैदा कर सकते हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बंदर के साथ एक शख्स ने ऐसी ही कुछ जबरदस्ती की जब बंदर शांति से बैठा था. शख्स बंदर को जबरदस्ती केला खिलाने की कोशिश कर रहा है. तभी बंदर को गुस्सा आ गया और उसने शख्स को सबक सिखा डाला. इस वीडियो को ट्विटर पर @HoodComedyEnt नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को सोशल मीडिया पर अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं.

देखें Video:

ट्विटर पर  एक और  वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आप देख सकते हैं कि गुस्साया बंदर शख्स के हाथ से केला छीन लेता है और गुस्से में केले का कैसा बुरा हाल कर देता है. तो इस वीडियो को देखने के बाद तो आप समझ ही गए होंगे कि जानवर भी हमारी तरह शांति से बैठना पसंद करते हैं और वो हर समय हमें एंटरटेन करने के मूड में नहीं होते हैं.

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि चिड़ियाघर में एक बंदर बड़े आराम और शांति से बैठा हुआ है. तभी एक शख्स बंदर के पास जाता है और उसे जबरदस्ती केला खिलाने की कोशिश करने लगता है. बंदर पहले तो कुछ देर अनदेखा करता है, लेकिन कुछ ही देर में वो भड़क जाता है और शख्स को एक ज़ोर का पंच मारता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *