मंदसौर। मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखा रहा था युवक, आग लगने से बुरी तरह झुलसा – देखे VIDEO

मध्यप्रदेश के मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी निकाली जा रही थी। इस दौरान मुंह में पैट्रोल डाल कर आग लगा कर करतब दिखाने की कोशिश करने वाला एक युवक झुलस गया। पहले आग उसके मुंह में लगी उसके बाद उसके कपड़े जले फिर आग स्टेज पर फैल गई। फिलहाल उसे स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि कलाकार मामूली रूप से झुलसा है।

जानकारी के अनुसार सावन के सातवें सोमवार पर अष्टमी भगवान पशुपति नाथ की शाही पालकी का आयोजन किया गया था। सुबह 11 बजे भगवान पशुपतिनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी में रजत प्रतिमा के रूप में विराजित भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान शाही पालकी की के साथ ढोल नगाड़े, नृत्य करती युवतियां और झांकियां साथ चल रहे थे। तभी महाकाली की झांकी में नृत्य कर रहे कलाकार ने मुंह से पेट्रोल फूंक कर आग निकालने की कोशिश की।

 

सावन के सातवें सोमवार पर अष्टमी भगवान पशुपति नाथ की शाही पालकी का आयोजन किया गया था। तभी यह हादसा हुआ।

साथी कलाकारों ने तुरंत बचा लिया
हालांकि आसपास अन्य साथी कलाकारों ने उसे तुरंत बचा लिया। मौके से करतब दिखा रहे झुलसते हुए कलाकार का वीडियो मौके से किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि कलाकार ज्यादा नहीं झुलसा और उसे स्थानीय निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *