अब ‘Indian Idol’ के जज मनोज मुंतशिर ने साधा अमित कुमार पर निशाना, निकाली जमकर भड़ास

टीवी शो ‘इंडियन आइडल 12’ का नाम हर रोज विवादों में आ रहा है, हाल ही में जब किशोर कुमार  के बेटे अमित कुमार एक खास एपिसोड में शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर ने शो से बाहर आने के बाद कहा था कि उन्हें मेकर्स ने शो के कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था, जबकि उन्हें किसी कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस कुछ खास पसंद नहीं आई थी, उनके इस बयान के बाद कई लोगों के बयान सामने आए। अब शो के जज मनोज मुंतशिर ने भी इस विवाद पर अपनी राय रखी है।

मनोज ने अमित कुमार के रवैये की आलोचना की है. ईटाइम्स से बातचीत के दौरान, उन्होंने कहा, ‘अगर अमित कुमार को शो की बुराई ही करनी थी तो इसका हिस्सा नहीं बनना चाहिए था. वे शो का हिस्सा बने और इसकी आलोचना की. मैं अगर उनकी जगह होता, तो ऐसा नहीं करता. शो के काम से खुश न होने पर मैं मेकर्स से कह देता कि मैं इसमें शामिल नहीं होना चाहता.’

वे शन्मुख प्रिया विवाद पर भी बोले, जिन्हें खराब सिंगिंग के लिए नेटजंस ने ट्रोल किया था और शो से बाहर करने की मांग की थी. मनोज ने कहा कि उन्हें शन्मुख प्रिया की आवाज पसंद है. बता दें कि इस विवाद पर मनोज से पहले सोनू निगम, आदित्य नारायण सुनिधि चौहान और ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन के विनर अभिजीत सावंत अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं. इस विवाद में शो के होस्ट आदित्य नारायण का नाम भी काफी उछला था, जिन्होंने उस विशेष एपिसोड के दौरान कुमार सानू से पूछा था, ‘आप कंटेस्टेंट की तारीफ दिल से कर रहे हैं या फिर शो से आपको किसी ने ऐसा करने के लिए कहा था.’ इसके बाद नेटिजंस ने आदित्य को काफी ट्रोल किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *