आदिपुरुष के विवादित डायलॉग को लेकर मनोज मुंतशिर ने कहीं ये बात

जब से आदिपुरुष फिल्म थिएटर में आई है तबसे ही विवादों के बीच घिर गई हैं। इस फिल्म को लेकर बेहद ज्यादा हंगामा देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर फिल्म कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म अपने संवादों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में कुछ डायलॉग ऐसे हैं जो दर्शकों को जरा भी रास नहीं आए हैं और उसे हटाने की लगातार मांग भी हो रही है। अब फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि फिल्म में जो संवाद पसंद नहीं आए हैं। उसे तत्काल हटाया जाएगा।

वहीं राइटर मनोज मुंतशिर ने जबरदस्त विवाद के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के सामने अपनी बात रखी। इस बीच उन्होंने अपना पहलू भी रखा इसके साथ ही उन्होंने फैंस को ये भी सांत्वना भी दी कि जिन भी डायलॉग्स से प्रशंसकों का दिल दुखा है या उनकी भावनाओं को चोट पहुंची हैं। उन्हें कुछ दिनों के भीतर बदल दिया जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर एक बड़े पोस्ट के माध्यम से अपनी बात सबके सामने रखी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *