
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी इस वक्त चर्चा में हैं। खबर है कि रानी तिवारी इन दिनों पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा एकम के इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ है, जिसमें उन्होंने रानी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपने प्यार का खुलेआम इजहार किया है।
एकम बावा ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वह सेल्फी ले रहे हैं। उनके पीछे कंधे पर हाथ रखे खड़ी हैं। एकम बावा ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है वो फोटो की हकीकत बयां कर करने के लिए काफी है। एकम ने लिखा; ‘(दिल की फीलिंग) जरूर पढ़ना इक वार, हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे, कभी ये मत समझना हम आपको भूल जाएंगे, जिंदगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। आई लव यू मेरी जान। मेरे दिल की धड़कन।‘

कौन हैं रानी:-रानी को प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। साल 1999 में उनकी शादी मनोज तिवारी से हुई थी। 2012 में उन्होंने अपने रास्ते अलग कर लिए। मनोज और रानी की एक बेटी हैं। रानी अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं। वो जाने-माने निर्माता और क्रिकेटर अरुण पांडे की बहन हैं। अरुण वही हैं जिन्होंने फिल्म ‘एमएस धोनी प्रोड्यूस’ की थी। बीते साल ही मनोज तिवारी ने भोजपुरी गायिका सुरभि तिवारी से शादी की थी।